खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा के शतक बावजूद नही जीत पाया मुंबई: धोनी ने पंड्या को धोया, चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से चटाई धूल

मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था, लेकिन रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बावजूद हार्दिक पांड्या की टीम जीत से 20 रन पीछे रह गई…

मुंबई (ए)। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है. मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 186 रन ही बना सकी. इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. इस बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े, लेकिन मुंबई इंडियंस की हार को टाल नहीं सके।

दरअसल, रोहित शर्मा को दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. रोहित शर्मा ने एक छोड़ को थामे रखा, लेकिन दूसरे छोड़ पर बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन का रुख करते रहे. तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली. जबकि ईशान किशन ने 15 गेंदों पर 23 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए चलते बनते. इसके अलावा टिम डेविड और रोमरिया शेफर्ड जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया. लिहाजा, मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की बात करें तो पथिराना सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा तुषार देशपांडे और मुस्ताफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अब चेन्नई सुपर किंग्स के 6 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर खिसक गई है. जबकि इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या की टीम सातवें नंबर पर थी।

वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर महेन्द्र सिंह धोनी का पुराना अंदाज देखने को मिला. दरअसल, आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए कैप्टन कूल ने हार्दिक पांड्या की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़ दिए. धोनी 4 गेंदों पर 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जिसमें लगातार 3 छक्के जड़े. वहीं, हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में 26 रन बने. जब धोनी छक्के लगा रहे थे, उस वक्त वानखेडे़ स्टेडियम में फैंस का जोश देखते ही बन रहा था. कैप्टन कूल ने देखते ही देखते मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगा दिए।

वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रनों का स्कोर बनाया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 69 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े. इसके अलावा शिवम दुबे 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. शिवम दुबे ने अपनी तूफानी पारी में 10 चौके और 2 छक्के जड़े. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button