खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रभु श्रीरामलला के आगे दंडवत हुए पीएम मोदी, दर्शन करने से पहले किया साष्टांग प्रणाम

22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा है. यहां पूजा करने के बाद पीएम ने रोड शो भी किया…

अयोध्या (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भव्य राम मंदिर में आरती करने के बाद जिले में एक रोड शो भी किया।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की. उन्होंने राम लला की मूर्ति के सामने साष्टांग प्रणाम किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा कि मंदिर में विराजमान रामलला को हल्के गुलाबी रंग की पोशाक पहनाई गई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पिछले पांच महीने में अयोध्या में अपना दूसरा रोड शो किया. इससे पहले उन्होंने 30 दिसंबर, 2023 को महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान भव्य रोड शो किया था।

अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने पुजारियों के नेतृत्व में वैदिक अनुष्ठान किए थे।

मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी रोड शो के लिए निकले. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फैजाबाद से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button